नेपाल में क्रैश होने के बाद जलते विमान का वीडियो सामने आया
नेपाल के पोखरा में रविवार को क्रैश हुए येती एयरलाइन्स के विमान में लगी आग का वीडियो सामने आया है। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसे के समय विमान में कुल 68 यात्री व क्रू के 4 सदस्य सवार थे। मौके पर बचाव अभियान जारी है और फिलहाल पोखरा इंटरनैशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।