नेपाल में ट्रांसमिशन लाइन पर चढ़ गया शख्स, कई घंटों तक ठप रही बिजली आपूर्ति
नेपाल के नुवाकोट के हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्लांट में एक शख्स एक पावर ट्रांसमिशन लाइन पर चढ़ गया जिसके कारण बिजली उत्पादन ठप हो गया। नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) को कई घंटों तक बिजली की आपूर्ति को बंद रखना पड़ा। एनईए के एक अधिकारी के मुताबिक, इसके कारण देश को औसतन करीब दस लाख नेपाली रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।