नेपाल में प्लेन क्रैश साइट पर मिले 14 शव; अफसर ने कहा- सभी 22 यात्रियों की मौत की आशंका
नेपाल में एक नागरिक उड्डयन प्रवक्ता ने बताया है कि चार भारतीयों समेत 22 यात्रियों को ले जा रहा तारा एअर का विमान मुस्तांग में जिस जगह क्रैश हुआ था वहां से 14 शव बरामद हुए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि पोखरेल ने कहा, "विमान के सभी यात्रियों की मौत की आशंका है...लेकिन आधिकारिक बयान आना बाकी है।"