नेपाल में प्लेन क्रैश साइट से 22 यात्रियों में से 21 के शवों को किया गया बरामद
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया है कि तारा एअर की उड़ान के मलबे से 21-यात्रियों के शव बरामद हुए हैं जो मुस्तांग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। गौरतलब है, तारा एअर के विमान ने 22-लोगों के साथ पोखरा से रविवार सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी लेकिन 12-मिनट के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था।