नेपाल में लैंडिंग से 10 से 20 सेकेंड पहले क्रैश हुआ था विमान: येती एयरलाइन्स
येती एयरलाइन्स के प्रवक्ता ने बताया है कि 72 लोगों को ले जा रहा विमान नेपाल में लैंडिंग के सिर्फ 10 से 20 सेकेंड पहले क्रैश हुआ था। प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना से पहले कॉकपिट से कोई भी डिस्ट्रेस कॉल नहीं आई थी। गौरतलब है, नेपाल की सेना, वायु सेना और एयरपोर्ट प्रशासन बचाव कार्य में लगे हुए हैं।