नेपाल में विमान लापता होने के बाद काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
नेपाल की तारा एअर एयरलाइन के विमान के लापता होने के बाद काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हॉटलाइन नंबर +977-9851107021 जारी किया है। लापता हुए विमान में 4 भारतीयों और 3 जापानी नागरिकों समेत कुल 22 लोग सवार थे। भारतीय दूतावास के मुताबिक, "खोज व बचाव अभियान जारी है। दूतावास उनके (लापता भारतीय लोगों) परिवार के संपर्क में है।"