नेपाल में विमान हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन फिर से हुआ शुरू, ब्लैक बॉक्स मिला
नेपाल के पोखरा में रविवार को हुए विमान हादसे के बाद बीती रात रोक दिया गया रेस्क्यू ऑपरेशन सोमवार सुबह फिर से शुरू किया गया। काठमांडू एयरपोर्ट के अधिकारी ने 'एएनआई' को बताया कि विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। 72-लोगों को ले जा रहे इस विमान के हादसे के बाद अब तक 68 शव मिले हैं।