नेस्ले के शेयरधारकों ने चीनी को लेकर विवाद के बीच बिक्री में कटौती के प्रस्ताव का किया विरोध
नेस्ले के शेयरधारकों ने उन खाद्य/पेय पदार्थों की बिक्री में कटौती करने के प्रस्ताव का विरोध किया है जिनमें चीनी, नमक और फैट अधिक है। प्रस्ताव में स्वास्थ्य के लिए लाभदायक उत्पादों की बिक्री बढ़ाने की पेशकश की गई थी। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि नेस्ले के बेबी-फूड प्रोडक्ट 'सेरेलैक' में अत्यधिक मात्रा में चीनी है।