नेहरू की पहचान उनके कर्म से है, नाम से नहीं: नेहरू मेमोरियल का नाम बदले जाने पर राहुल गांधी

दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूज़ियम ऐंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) किए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं।" गौरतलब है कि केंद्र सरकार के इस फैसले की कांग्रेस समेत कई अन्य दलों ने निंदा की है।

Load More