नेहरू को लगता था कि भारतीय आलसी हैं, इंदिरा गांधी भी उनकी तरह ही सोचती थीं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा है, "(पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल) नेहरू की भारतीयों को लेकर सोच थी...भारतीय आलसी व कम अक्ल के होते हैं।" उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की सोच भी वैसी ही थी। पीएम ने कहा, "कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया...वे खुद को शासक मानते रहे और जनता को हमेशा कमतर आंका।"