नेहरू मेमोरियल म्यूज़ियम से नेहरू का नाम हटाया गया, अब प्राइम मिनिस्टर्स म्यूज़ियम होगा नाम
दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूज़ियम ऐंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) से भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम हटा दिया गया है और इसे अब प्राइम मिनिस्टर्स म्यूज़ियम ऐंड लाइब्रेरी सोसायटी कहा जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एक विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया। बकौल एनएमएमएल, यह म्यूज़ियम सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को दर्शाता है।