नेहा हत्याकांड के बाद कर्नाटक में मुस्लिम युवक के गिफ्ट लौटाने पहुंची लड़की, युवक ने किया हमला
हुबली (कर्नाटक) में रिलेशनशिप खत्म करने के लिए मिलने आई लड़की पर हमला करने को लेकर आफताब नामक युवक गिरफ्तार हुआ है। लड़की ने कहा, "नेहा हिरेमथ हत्याकांड के बाद मुझे शक होने लगा था...मैं उसके (आफताब) गिफ्ट लौटाने के लिए उसके पास गई तो उसने मुझ पर हमला किया था।" एक चश्मदीद के मुताबिक, आफताब के पास चाकू था।