नैतिकता खो चुकी है बीजेपी, राष्ट्रपति शासन के अंदर हरियाणा में चुनाव करवाए जाने चाहिए: हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य में हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा है, "बीजेपी नैतिकता खो चुकी है।" उन्होंने कहा, "हरियाणा में राष्ट्रपति शासन के अंदर चुनाव करवाए जाने चाहिए।" गौरतलब है, मंगलवार को बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया और नायब सैनी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।