नैनीताल में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, कम-से-कम 6 लोगों की हुई मौत व 5 घायल

नैनीताल में शुक्रवार सुबह छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर एक जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हुए हैं। नैनीताल के एसएसपी ने कहा कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण जीप खाई में गिरी। बकौल पुलिस, शवों को निकालने का काम जारी है।

Load More