नैशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री उत्तरा बावकर का 79 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

थिएटर, फिल्म व टेलीविज़न अभिनेत्री उत्तरा बावकर का लंबी बीमारी के बाद 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बावकर को मृणाल सेन की फिल्म 'एक दिन अचानक' में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का नैशनल अवॉर्ड दिया गया था। वह फिल्म 'आजा नचले', 'तक्षक', '8x10 तस्वीर' और टीवी सीरीज़ 'तमस' में भी नज़र आई थीं।

Load More