नैशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सोनिया गांधी को भेजा नया समन, पूछताछ के लिए 21 जुलाई को बुलाया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नैशनल हेराल्ड केस से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को नया समन जारी कर 21-जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले सोनिया ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पेशी से छूट मांगी थी। गौरतलब है, ईडी इसी मामले में राहुल गांधी से करीब 50-घंटे पूछताछ कर चुकी है।