नैशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुए शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार नैशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। बकौल शिवकुमार, वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। उन्होंने 'भारत जोड़ो यात्रा' के मद्देनज़र कुछ दिनों के लिए पेशी से छूट मांगी थी जिसे ईडी ने खारिज किया था।

Load More