नॉर्खिया से कैमरा टकराने के बाद एमसीजी टेस्ट से हटाया गया स्पाइडर कैम ऑपरेटर

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी एमसीजी (मेलबर्न) टेस्ट के दूसरे दिन स्पाइडर कैम को ऑपरेट करने वाले शख्स को मैच के बाकी हिस्से से हटा दिया गया है। दरअसल, स्पाइडर कैम दक्षिण अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ ऑनरिक नॉर्खिया से टकरा गया था। इसके लिए ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर ने नॉर्खिया और दक्षिण अफ्रीकी टीम से माफी भी मांगी है।

Load More