नॉर्डवीपीएन ने डेटा स्टोर करने के सरकार के आदेश के बाद भारत से सर्वर हटाने का किया फैसला
पनामा स्थित वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) सेवा प्रदाता नॉर्डवीपीएन ने भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) के 29-अप्रैल के निर्देशों का हवाला देते हुए भारत से अपने सर्वर हटाने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा है कि हम यूज़र्स के डेटा संग्रहित नहीं करते हैं और नो-लॉगिंग सुविधाएं हमारे सर्वर आर्किटेक्चर में अंतर्निहित हैं। नियम 27-जून से लागू होंगे।