नॉर्वे के डांस क्रू ने शादी के रिसेप्शन में 'चुरा के दिल मेरा' समेत कई हिंदी गानों पर किया डांस
नॉर्वे के डांस क्रू ने एक शादी के रिसेप्शन में 'चुरा के दिल मेरा' और 'काला चश्मा' समेत कई बॉलीवुड गानों पर डांस किया जिनके वीडियोज़ वायरल हो गए हैं। 'चुरा...' वाला वीडियो शेयर करते हुए ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने लिखा, "इसे ही मैं सुपर से ऊपर वाला परफॉर्मेंस कहती हूं।" वहीं, ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'काला...' वीडियो शेयर किया।