'नो एंट्री 2' में दिखेंगे सलमान, अनिल और फरदीन; जल्द शुरू होगी शूटिंग: अनीस बज़्मी
फिल्ममेकर अनीस बज़्मी ने कहा है कि फिल्म 'नो एंट्री' (2005) के सीक्वल की शूटिंग 'बहुत जल्द' शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा, "मैं सलमान (खान) से 4-5 बार मिल चुका हूं...उनसे कहा है कि हम फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे।" बकौल अनीस, अभिनेता सलमान खान के साथ अनिल कपूर और फरदीन खान भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।