'नो ट्राउज़र्स डे' के मौके पर लोगों ने लंदन में बिना पैंट के अंडरवियर पहनकर किया सफर
लंदन (यूके) में रविवार को 12वें 'नो ट्राउज़र्स ट्यूब राइड डे' के मौके पर कई लोगों ने बिना पैंट के अंडरवियर पहनकर सफर किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस इवेंट का उद्देश्य लोगों को हंसाना है और यह 2002 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुरू हुई 'नो पैंट्स सबवे राइड' से प्रेरित है।