नोएडा की अजनारा सोसायटी में एक सप्ताह में दूसरी बार दिखा तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन जारी
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में अजनारा ली गार्डन सोसायटी में मंगलवार को एक तेंदुआ देखा गया जिसके बाद से वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें तेंदुआ सोसायटी की निर्माणाधीन इमारत में दिखाई दे रहा है। इससे पहले 26-दिसंबर को इस सोसायटी में तेंदुआ देखा गया था।