नोएडा की महिला ने यूट्यूब चैनल 'लाइक और सब्सक्राइब' करने के चक्कर में गंवाए ₹13 लाख
नोएडा (यूपी) की एक महिला ने यूट्यूब वीडियो देखने, लाइक करने और सब्सक्राइब करने के वॉट्सऐप मेसेज के जाल में फंसकर कथित तौर पर ₹13 लाख गंवा दिए। बकौल रिपोर्ट्स, साइबर अपराधियों ने महिला को उच्च रिटर्न का लालच देकर एक फर्ज़ी वेबसाइट पर पैसा निवेश करने को कहा जिसके बाद उसने ₹6 लाख का ऋण लेकर भी निवेश किया।