नोएडा की सबसे ऊंची इमारत 'सुपरनोवा' की 32वीं मज़िल से कूदकर शख्स ने की आत्महत्या
24 वर्षीय आईटी इंजीनियर ने नोएडा (उत्तर प्रदेश) की सबसे ऊंची इमारत 'सुपरनोवा' के 32वें फ्लोर से कूदकर रविवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। केरल का रहने वाला शख्स इमारत में बने होटल में ठहरा हुआ था और पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बकौल रिपोर्ट्स, युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड किया।