नोएडा की सोसायटी में लिफ्ट के अंदर कुत्ते ने लड़की को काटा, सामने आया वीडियो
नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक सोसायटी की लिफ्ट में एक पालतू कुत्ते ने लड़की को काट लिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में लिफ्ट के खुलते ही कुत्ता लड़की पर हमला करता दिखा जिसके बाद लड़की दर्द से चिल्लाती व रोती नज़र आ रही है। लड़की की मां ने नोएडा प्राधिकरण और पुलिस में शिकायत की है।