यूपी में खड़ी कार में आग लगने से 2 लोगों की ज़िंदा जलकर हुई मौत, वीडियो बनाते रहे तमाशबीन
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को आम्रपाली प्लेटिनम नामक सोसायटी के बाहर एक कार में आग लग गई जिससे 2 लोग ज़िंदा जल गए। दमकल के कर्मचारियों ने आग बुझाकर दोनों पुरुषों का शव बाहर निकाला जबकि मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। बकौल पुलिस, कार सुबह 6:08 बजे आकर रुकी थी और 3-मिनट बाद उसमें आग लग गई।