नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में 'भूत दिखने' के बाद मची भगदड़, 2 लड़कियां हुईं घायल
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर 62 में एक गर्ल्स हॉस्टल में रविवार रात 'भूत' देखे जाने की अफवाह फैलने के बाद भगदड़ मच गई। भगदड़ में 16 व 17 वर्षीय दो लड़कियां घायल हो गईं। डीपीओ अतुल कुमार सोनी ने कहा कि मानसिक रूप से कमज़ोर एक लड़की ने भूत देखने की अफवाह फैलाते हुए शोर मचाया था।