नोएडा प्राधिकरण ने कहा- मॉल ऑफ इंडिया की ज़मीन के लिए ₹235 करोड़ भुगतान करे डीएलएफ: खबर
बकौल रिपोर्ट्स, नोएडा प्राधिकरण ने रियल एस्टेट डेवलपर डीएलएफ को कथित तौर पर मॉल ऑफ इंडिया की ज़मीन के लिए 15 दिनों के भीतर ₹235 करोड़ का भुगतान करने का नोटिस भेजा है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने प्राधिकरण को ज़मीन के पिछले मालिक वीरन्ना रेड्डी को मुआवज़ा देने को कहा था। डीएलएफ ने नोटिस मिलने से इनकार किया है।