नोएडा प्राधिकरण ने दी आईटी पार्कों में बार खोलने व शराब परोसने की इजाज़त
नोएडा प्राधिकरण ने अपनी संशोधित नीति में शहर के आईटी पार्कों में कर्मचारियों और क्लाइंट्स के लिए बार खोलने और शराब परोसने की अनुमति दी है। अधिकारियों ने इस इजाज़त को लेकर बताया कि आईटी कंपनियों की बहुत समय से मांग लंबित थी कि कर्मचारी काफी समय दफ्तर में बिताते हैं जहां उन्हें फुर्सत के पलों की ज़रूरत होती है।