नोएडा में 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए लागू की गई धारा 144
नए साल की पूर्व संध्या से पहले गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत 5 या उससे अधिक लोगों के जुटने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व सरकारी प्रतिष्ठानों से 1 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन के इस्तेमाल आदि पर प्रतिबंध लगा रहेगा।