नोएडा में 4 नाबालिग लड़कियों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे को गालियां देते हुए की मारपीट
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को 4 नाबालिग लड़कियों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे को गालियां देते हुए मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में घटनास्थल पर एक पुलिसकर्मी भी खड़ा दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि इन लड़कियों के बीच इंस्टाग्राम रील पर कमेंट को लेकर विवाद चल रहा था।