नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास लोगों ने छात्र को कार से खींचकर लातों से की उसकी पिटाई
नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास कुछ लोगों द्वारा एक छात्र की पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखा कि कुछ लोगों ने कार में बैठे लड़के को खींचकर बाहर निकाला और सड़क पर गिराते हुए लातों से उसकी पिटाई की। पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी को घटना की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।