नोएडा में कांवड़ यात्रा के मार्ग पर 14 से 26 जुलाई तक बंद रहेंगी मीट व शराब की सभी दुकानें

गौतमबुद्धनगर (यूपी) के ज़िलाधिकारी सुहास एल.वाई ने आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र कांवड़ रूट पर आने वाली शराब और मीट की सभी दुकानों को 14-26 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम ने अधिकारियों को कांवड़ मेले के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी को परेशान नहीं किया जाए।

Load More