नोएडा में कार में बैठे जिम ट्रेनर की गोली मारकर की गई हत्या
उत्तर प्रदेश के नोएडा में जिम ट्रेनर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। कार के अंदर बैठे जिम ट्रेनर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।