नोएडा में कॉमेडियन संदीप की कार को बंदूकधारी शख्स ने रात के समय रोका, उन्होंने लिखा पोस्ट
स्टैंड-अप कॉमेडियन संदीप शर्मा के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-104 में एक बंदूकधारी शख्स ने उनकी कार को रोका और कॉमेडियन सौरभ पांडे उनके साथ गाड़ी में थे। संदीप ने ट्वीट किया, "उसने मुस्कुराते हुए हमें रुकने को कहा और एक एसयूवी हमारे पीछे आकर रुकी।" बकौल संदीप, फोन मिलाने का दिखावा करने पर शख्स ने उन्हें जाने का इशारा किया।