नोएडा में घर के बाहर खड़े 8 वर्ष के बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, हालत गंभीर
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने एक 8 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बच्चा अपने घर के बाहर खड़ा था और तभी पिटबुल ने उस पर हमला कर दिया जिससे उसके पैर व पेट पर गहरा घाव हुआ है।