यूपी में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 युवतियों समेत 6 लोग गिरफ्तार
नोएडा (यूपी) मेें धर्मांतरण कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 4 युवतियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, एक शख्स ने शिकायत की थी कि उनकी बेटी से कुछ लोग रास्ते में मिलते थे और बाइबल पढ़ने के लिए अपने घर बुलाते थे। आरोपी युवतियां आंध्र प्रदेश, केरल व तमिलनाडु की रहने वाली हैं।