नोएडा में बीच सड़क पर छात्रों द्वारा दो फॉर्च्यूनर को 360 डिग्री घुमाने का वीडियो हुआ वायरल
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में बीच सड़क पर छात्रों द्वारा दो फॉर्च्यूनर को 360-डिग्री घुमाने का वीडियो वायरल हो गया है। बकौल पुलिस, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए नोएडा सेक्टर-126 के थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक निजी विश्वविद्यालय के ये छात्र सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए स्टंट कर रहे थे।