नोएडा में महिला को गालियां देने के मामले में अरेस्ट हुए श्रीकांत त्यागी को मिली ज़मानत
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक सोसायटी में महिला को गालियां देने के मामले में गिरफ्तार हुए श्रीकांत त्यागी को सशर्त ज़मानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि शर्तों का उल्लंघन करने पर ज़मानत निरस्त हो सकती है। 9-अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार किए गए त्यागी को इससे पहले तीन अन्य मामलों में ज़मानत मिल चुकी है।