नोएडा में महिला से बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
नोएडा (उत्तर प्रदेश) की हाउसिंग सोसाइटी में महिला को गालियां व धक्का देने के मामले में गिरफ्तार नेता श्रीकांत त्यागी को सूरजपुर कोर्ट ने 14-दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले मामले में फरार श्रीकांत को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। वहीं, प्रशासन ने सोमवार को त्यागी के आवास के अवैध निर्माण को ढहाया था।