नोएडा में युवकों ने बर्थडे मनाने के लिए सड़क पर कार के बोनट पर काटा केक, फोड़े पटाखे
नोएडा (यूपी) की एलिवेटेड रोड पर बर्थडे मनाने के लिए युवकों ने सड़क पर कार के बोनट पर केक काटा और पटाखे फोड़े। वीडियो में युवक बीच सड़क पर आतिशबाज़ी करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने इस पर कहा, "नियमों के उल्लंघन के आरोप में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ एक कार भी सीज़ की गई है।"