नोएडा में यूट्यूब वीडियोज़ देखकर घर में नकली नोट छाप रहा था युवक, हुआ अरेस्ट
नोएडा पुलिस (उत्तर प्रदेश) ने एक 30-वर्षीय युवक को यूट्यूब वीडियोज़ देखकर अपने घर में नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी आरोपी के पास ₹38,220 मूल्य के नकली नोट मिले हैं जिसमें ₹20, ₹50, ₹100 व ₹200 के नोट शामिल हैं। आरोपी करीब 2 माह से नकली नोट छाप रहा था।