नोएडा में लिफ्ट में कुत्ते को लेकर बहस करती दिखी महिला, कहा- 'तुम्हारी बीवी से बेहतर हूं'
नोएडा में पालतू कुत्ते को लेकर एक महिला और उसकी सोसायटी के लोगों के बीच लिफ्ट में बहस होने का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल, महिला ने कुत्ते के मुंह पर मास्क लगाने से इनकार कर दिया था। बहस के दौरान एक शख्स द्वारा 'यह कैसी महिला है' कहे जाने पर उसने जवाब दिया, "तुम्हारी बीवी से तो बेहतर हूं।"