नोएडा में वायु प्रदूषण के चलते 9वीं कक्षा तक के लिए 10 नवंबर तक बंद रहेंगी ऑफलाइन क्लासेस
खराब वायु गुणवत्ता के चलते गौतमबुद्ध नगर (यूपी) प्रशासन ने 9वीं कक्षा तक के लिए 10 नवंबर तक ज़िले के सभी स्कूलों में ऑफलाइन क्लासेस पर रोक लगा दी है। आधिकारिक आदेश के मुताबिक, इस दौरान स्कूल ऑनलाइन क्लासेस संचालित कर सकते हैं। इससे पहले दिल्ली में 10 नवंबर तक 10वीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए थे।