नोएडा में सोसायटी की दीवार तोड़कर अंदर घुसी बस, मोमोज़ का स्टॉल लगाने वाले को कुचला
नोएडा (यूपी) पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक बस अनियंत्रित होकर सेक्टर 118 स्थित एक सोसायटी की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए उसके अंदर घुस गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में बाउंड्री वॉल के पास स्टॉल लागने वाले एक 1 व्यक्ति की मौत हो गई व एक अन्य शख्स घायल हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक मोमोज़ का स्टॉल लगाता था।