नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच कई घरों में घुसा पानी
हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच नोएडा (उत्तर प्रदेश) में नदी से सटे कई घरों में पानी घुस गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से अपने घरों को खाली करने को कहा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "छिजारसी से इकोटेक तक 3 निचले इलाकों में पानी घुस गया है। घरों से लोगों को निकाला जा रहा है।"