नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के काम में देरी करने पर कंपनी पर लगा ₹1 करोड़ का जुर्माना
गौतमबुद्ध नगर (यूपी) में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की री-सरफेसिंग का काम कई डेडलाइन के बाद भी पूरा नहीं किए जाने पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर ₹1 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी के मुताबिक, प्राधिकरण ने 2019 में कंपनी को काम सौंपा था जिसे 2020 तक ₹70 करोड़ की लागत से पूरा किया जाना था।