नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों की टक्कर में हुई 3 लोगों की मौत, 13 हुए घायल
पुलिस ने बताया है कि गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में रविवार सुबह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए 13 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बकौल पुलिस, एक बस शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से दिल्ली जबकि दूसरी प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही थी।