नोकिया ने 60 साल में पहली बार बदला अपना आइकॉनिक लोगो
नोकिया ने तकरीबन 60 वर्षों में पहली बार अपने ब्रैंड का लोगो बदल दिया है। नोकिया के अपडेटेड लोगो में नोकिया के अक्षर अलग-अलग तरीके से लिखे गए हैं और पुराने आइकॉनिक लोगो का नीला रंग भी हट गया है। नोकिया के सीईओ पेका लुंदमार्क ने बताया, "पहले हमारा संबंध स्मार्टफोन से था और...अब हम एक बिज़नेस टेक्नोलॉजी कंपनी हैं।"